काशीपुर, फरवरी 28 -- काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में 'बुद्धिमान उद्यमों के युग में निर्णय-निर्माण' विषय पर 'द एनुअल एनालिटिक्स कॉन्क्लेव' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित उद्योग जगत के नेताओं, डेटा विशेषज्ञों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए। शनिवार को आयोजित कॉन्क्लेव में स्केलर के मुख्य वित्तीय अधिकारी एबिनव विजयवर्गीय ने कहा कि प्रभावी निर्णय-निर्माण के लिए मजबूत डेटा प्रबंधन और उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि डेटा संग्रहण की गति स्वामित्व और उत्तरदायित्व तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...