बिजनौर, सितम्बर 22 -- विद्युत वितरण मंडल धामपुर व बिजनौर क्षेत्र में घटित दो घटनाओं में प्रभावी कार्यवाही की मांग को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। प्रभावी कार्यवाही न होने पर 26 सितंबर से कार्यबहिष्कार कर डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में कहा गया, कि उपखंड कार्यालय नहटौर पर कार्यरत एसडीओ विवेक कुमार विश्वकर्मा से उनके कार्यालय पहुंचकर सात-आठ व्यक्तियों द्वारा मारपीट, गाली गलौज व तमंचे के बल पर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालने का प्रयास किया गया। थाना नहटौर में मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन संयुक्त संघर्ष समिति के संज्ञान में आया है कि पुलिस पर अपराधियों के संबंधियों व साथियों द्वारा भीड़ एकत्र कर अनैतिक दबाव बनाकर गिरफ्तार किए गए लोगों को शांति भंग मुचलके पर एसडीएम धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.