अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- सल्ट। ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बाघ की दहशत अब भी बनी हुई है। वन विभाग की विभिन्न रेंजों की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। कार्बेट नेशनल पार्क की टीम से भी सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए दस पिंजरे भी लगा दिए गए हैं। 45 ट्रैप कैमरों, दो ड्रोन व दो लाइव कैमरों से भी बाघ की तलाश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक बाघ का पता नहीं लग सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...