प्रभार पर चल रहा प्रखंड कृषि विभाग, प्रभावित हो रहे काम
समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- सिंघिया। प्रखंड के किसानों को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने में कृषि विभाग का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार कि कृषि से संबंधित योजनाएं सहित कृषि की नई नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने का काम कृषि विभाग का ही होता है। कृषि विभाग के कर्मी ही किसानों तक उक्त जानकारी पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में जब कर्मी व पदाधिकारी ही नहीं रहेंगे तो किसानों का कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है। अमूमन यही स्थिति सिंघिया प्रखंड कृषि कार्यालय की है। वर्तमान में प्रखंड कृषि विभाग पदाधिकारियों और कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। प्रखंड कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड व नगर पंचायत समेत कुल 17 पंचायतों में मात्र 2 कृषि समन्वयक हैं, जबकि विभागीय नियमानुसार करीब इनकी संख्या 7 से 8 होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- झारखंड सामाजिक कल्याण सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.