प्रभार नहीं सौंपने पर तत्कालीन प्रभारी एचएम से स्पष्टीकरण तलब
मधुबनी, मई 17 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक विद्यालय भरफोड़ी, लौकही के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशांत श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता कुंदन कुमार ने इसको लेकर सख्त निर्देश दिया है। जिसमें बताया गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के 9 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत वरीय प्लसटू शिक्षक चन्द्र मोहन यादव को प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित किया गया था, लेकिन अब तक प्रभार का अदान-प्रदान नहीं किया गया। विभाग ने इसे वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता माना है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि संबंधित शिक्षक शीघ्र स्पष्टीकरण समर्पित करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रभार नहीं सौंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.