प्रभार नहीं सौंपने पर तत्कालीन प्रभारी एचएम के विरुद्ध होगा केस
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- साहेबगंज, हिसं। डीपीओ स्थापना ने बीईओ को उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर हजारी बाजार के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार चौधरी के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। बीईओ को मंगलवार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक ने प्रतिवेदित किया है कि पूर्व प्रभारी शिव कुमार चौधरी 31 जनवरी 2026 को विशिष्ट शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन, उन्होंने अब तक मध्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वित्तीय एवं शैक्षणिक प्रभार हस्तगत नहीं किया है। बीईओ के दो बार आदेश के बावजूद प्रभार हस्तगत नहीं कराना एवं सेवानिवृत्ति के बाद राशि की निकासी करना घोर वित्तीय अनियमितता है। प्रभार नहीं देना, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना, विद्यालय संचालन को प्रभावित करना गंभीर मामला है। ऐसे में उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.