मधुबनी, मई 13 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। सीता मुरलीधर प्लस टू उच्च विद्यालय,बसैठ में प्रभार का मामला गहराता ही जा रहा है। वरीयता के निर्धारण में नियमों की अनदेखी की शिकायत पर क्षेत्रिय शिक्षा उप निदेशक,दरभंगा ने डीईओ,मधुबनी को पत्र जारी कर 16 मई को समर्पित परिवाद की सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है। उन्होने जारी पत्र में लिखा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक कश फुद्दोजा ने समर्पित परिवाद में लिखा है कि वरीय शिक्षक होने के बावजूद उनसे कनीय शिक्षक रहे अनिल कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित कर प्रभार देने के लिए दवाब दिया जा रहा है। उप निदेशक ने लिखा है कि सचिव,शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वरीयता को लेकर नियमावली सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रेषित है। यह...