लखीसराय, अप्रैल 2 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के नवनियुक्त डीएस सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार अमित प्रभार के पहले दिन से ही व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सक्रिय दिख रहे हैं। अपने कार्यकाल के पहले ही दिन बुधवार को अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती के साथ सदर अस्पताल के सभी वार्ड का सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्था का जायजा लिया। साफ-सफाई की स्थिति को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखा जाए। खास तौर पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उनकी गतिविधि पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल से मरीज को बरगलाकर तथाकथित निजी अस्पताल के एजेंट पर निगरानी के लिए प्रमुख स्थान पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.