किशनगंज, फरवरी 7 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड में लंबे समय से विवादों में घिरे प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नागेंद्र कुमार को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई किशनगंज विधायक कमरूल हुदा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद जिला प्रशासन की ओर से की गई है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नागेंद्र कुमार को पोठिया के अतिरिक्त प्रभार से हटाने का आदेश दिया है। साथ ही बहादुरगंज में पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेखा कुमारी टू को पोठिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि इदू हुसैन ने बताया कि नागेंद्र कुमार के खिलाफ पंचायत समिति की बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहने, विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने, संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.