जहानाबाद, अप्रैल 1 -- रतनी, निज संवाददाता अंचल कार्यालय में नए प्रभारी अंचलाधिकारी जुबली रानी ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही अंचल कर्मियों ने बुके देकर सम्मानित किया। वहीं प्रभारी सीओ ने कार्यालय में बुलाकर अंचल के अधिकारी व कर्मी से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में लंबित पड़े दैनिक कार्यो सहित अन्य कामों का निपटारा तेजी से किया जाएगा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंचल क्षेत्र के खनन माफियाओं एवं अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर उनकी कड़ी निगाह रहेगी। गरीबों को उचित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। जुबली रानी वर्तमान में भूमि सर्वेक्षण अधिकारी के पद पर जहानाबाद में पदस्थापित हैं। मालूम हो कि निवर्तमान सीओ नुजहत सहित तमाम राजस्व कर्मी सामूहिक हड़ताल पर है। जिसके कारण कार्य निपटारा करने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.