प्रभारी सीओ ने अग्नि पीड़ित परिवारों को दिया चेक
हाजीपुर, अप्रैल 13 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद पंचायत में अग्नि पीड़ितों के बीच प्रभारी सीओ ने चेक का वितरण किया। करीब 15 अग्नि पीड़ित परिवार के बीच 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया। यह जानकारी प्रभारी सीओ सह राजस्व अधिकारी राजीव रंजन ने दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सैदाबाद पंचायत में आग लगने से करीब एक दर्जन से अधिक घर जल गया था। 15 अग्नि पीड़ितों परिवार के बीच 12-12 का चेक का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा विभाग के द्वारा सभी परिवार को सहायता उपलब्ध कराई गई है। गोरतलब हो कि बीते दिनों सैदाबाद पंचायत में अचानक आग लगने से करीब एक दर्जन से अधिक घर जल गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.