बलिया, अप्रैल 2 -- सिकन्दरपुर। प्रभारी सीएमओ आनंद कुमार पीएचसी बघुड़ी, न्यू पीएचसी नवानगर तथा सीएचसी सिकन्दरपुर का निरीक्षण किया। नवानगर न्यू पीएचसी पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जतायी। स्थानीय सीएचसी में पेयजल की समस्या से लोगों ने अवगत कराया। इसके साथ ही अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की भी मांग किया। उन्होंने लैब के पास संचालित जन औषधि केंद्र को हटाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ. दिग्विजय, डॉ. रूबी, डॉ. आनंद यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...