मुजफ्फरपुर, मई 2 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार ने शनिवार सुबह निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजी की जांच में लापरवाही सामने आई है। अपर निदेशक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन, हेल्थ मैनेजर आशीष मिश्रा समेत स्थापना शाखा के चार क्लर्क, एएनएम सुशीला लाभ, एएनएम अमिता कुमारी सहित करीब एक दर्जन कर्मियों की हाजिरी काट दी। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन को कॉल कर स्थिति की जानकारी दी और सीएचसी की बदहाल व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- सीएमओ का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश आरएडी ने अनुपस्थित सभी कर्म...