प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा ने योगदान दिया
रांची, जून 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा ने सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में योगदान दिया। डॉ शर्मा इससे पूर्व डोरंडा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य थे। कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभवों से रांची विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्यों में सहायता मिलेगी। मौके पर वित्त परामर्शी अजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहु, प्रॉक्टर डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद, पीआरओ डॉ स्मृति सिंह व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डॉ. सुनील ने भूगोल विभागाध्यक्ष पद पर योगदान दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.