रांची, जनवरी 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. गुरुचरण साहू को उनके पद पर एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। राजभवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह विस्तार एक वर्ष के लिए अथवा इस पद पर नई नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा। उल्लेखनीय है कि रजिस्ट्रार पद पर सामान्यतः 60 वर्ष की आयु तक ही सेवा का प्रावधान है। जानकारी के अनुसार, डॉ. साहू आगामी 16 दिनों में 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं। सेवानिवृत्ति के करीब होने के बावजूद उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने को लेकर विश्वविद्यालय गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सिंह का कार्यकाल बीते 3 जनवरी को समाप्त हो चुका है। अब तक न तो उनकी पुनर्नियुक्ति की गई है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.