गढ़वा, अप्रैल 18 -- मझिआंव। बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ओबरा पंचायत के प्रभारी मुखिया कविता देवी के विरुद्ध वार्ड सदस्यों के द्वारा लिखित आवेदन उपायुक्त को देकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की। आवेदन में लिखा गया है कि प्रभारी मुखिया कविता के द्वारा कभी भी कार्यकारिणी की बैठक नहीं की गई। सभी वार्ड सदस्यों से कोई भी राय पंचायत के विकास कार्यों में नहीं ली जाती है । पंचायत में कोई भी योजना की जानकारी नहीं दी जाती है। वर्तमान में चार जलमीनार लगाया गया है। उसकी जानकारी नहीं दी गई है। वह भी प्राक्कलन के मुताबिक नहीं है। शिकायत करनेवालों में वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, पूनम देवी, शोभा कुमारी, मुखलाल राम, लीलावती देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, तहरीमा बीवी और सरिता देवी शामिल हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...