प्रभारी मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की जांच
गढ़वा, मई 15 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ओबरा पंचायत के प्रभारी मुखिया कविता देवी के खिलाफ लाए गये अविश्वास प्रस्ताव पर जांच शुरू हुई। पंचायत के 9 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन डीसी को पिछले 15 अप्रैल को दिया था। आवेदन में प्रभारी मुखिया कविता पर कई गंभीर आरोप लगाए गये हैं। उनमें मनमानी तरीके से काम करना, पंचायत की योजनाओं की जानकारी नहीं देना, जलमीनार का काम प्राक्कलन के अनुसार नहीं होने सहित अन्य आरोप हैं। बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले वार्ड सदस्यों को बुलाकर आवेदन में किए गये हस्ताक्षर की जांच की गई। यह भी पढ़ें- टिकरी ग्राम पंचायत की शिकायत पर हुई पांचवीं बार जांच सभी से बारी-बारी से उनकी राय ली गई। मामले में जल्द ही अग्रेत्तर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.