सोनभद्र, जुलाई 1 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा गुरुवार को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। वे दोपहर एक बजे राबर्ट्सगंज स्थित डीआर ड्रीम्स होटल पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस, लोढ़ी पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से मुलाकात एवं समीक्षा करेंगे। फिर दोपहर 3:40 बजे ग्राम मीतापुर, चोपन पहुंचकर नदी में डूबने से हुई दुखद दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। शाम 4:50 बजे राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड संख्या-24, कम्हारी स्थित विजय विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम एवं जनसंवाद में सहभागिता करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...