कुशीनगर, सितम्बर 28 -- कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में चाकूबाजी में हुई 14 वर्षीय आदर्श चौहान की हत्या के बाद रविवार को प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता चन्देश्वर चौहान व अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बताया जाता है कि पिछले अगस्त माह में आदर्श चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में पुलिस ने कई आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: हरेटी पहुंचे मंत्री कपिलदेव, परिवार को दिया न्याय का भरोसा मंत्री के पीड़ित परिवार के घर पहुंचने पर गांव में मौजूद लोगों से भी घटना को लेकर चर्चा की। परिजनों ने मामल...