प्रभारी मंत्री से ट्रेड लाइसेंस से व्यापारियों को राहत देने की मांग
भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 38 के पार्षद अश्वनी जोशी मोंटी ने नगर विकास एवं आवास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर शहर की प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने व्यापारियों का पक्ष लेते हुए कहा कि जीएसटी और प्रोफेशनल टैक्स देने वाले व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस से राहत दी जाए, क्योंकि इस मुद्दे पर व्यवसायी वर्ग आंदोलित हैं। उन्होंने शहर के प्रवेश मार्गों पर तोरण द्वार निर्माण के लिए विशेष पैकेज, सात निश्चय योजना के अधूरे कार्यों के लिए फंड और बुडको द्वारा हर घर नल-जल कार्य में तेजी लाने की मांग की है। पार्षद ने खलीफाबाग चौक जैसे स्थानों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों की जांच करने और गैरजरूरी सिग्नलों को हटाने का आग्रह किया। उन्होंने शहर की खराब सफाई व्यवस्था पर चिंता जताते हुए वर्तमान कंपनी पर कार्रवाई की मांग की।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.