वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को वाराणसी आएंगे। काबीना मंत्री काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से सुबह 4.40 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से कार से सर्किट हाउस आएंगे। सुबह 7.30 बजे किसी मलिन बस्ती का निरीक्षण और 9 बजे सर्किट हाउस में वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 9.30 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के खोजवां स्थित आवास पर जाएंगे। फिर जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और शाम 5.30 बजे किसी परियोजना का निरीक्षण करेंगे...