प्रभारी मंत्री रमा निषाद का औरंगाबाद दौरा 29-30 को
औरंगाबाद, जुलाई 28 -- बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री सह औरंगाबाद की प्रभारी मंत्री रमा निषाद का 29 और 30 जुलाई को जिला भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 29 जुलाई को पूर्वाह्न औरंगाबाद पहुंचेंगी और बारुण प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद समाहरणालय सभाकक्ष में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकासात्मक कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी मंत्री पटना के लिए प्रस्थान करेंगी। मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने प्रशासनिक, प्रोटोकॉल और समन्वय से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.