रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रियाजुद्दीन अंसारी, नानकमत्ता। जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने गुरुवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर राज्य की सुख शांति व स्मृद्धि के लिए अरदास की। उन्होंने पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा की। धार्मिक अजायब घर में गुरुओं का इतिहास जाना। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, महासचिव अरमजीत सिंह, डायरेक्टर देवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, सुखवंत सिंह पन्नू, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर ने सिरोंपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा के नानकमत्ता पहुंचने पर स्वागत किया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, मोहनपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.