ललितपुर, जून 13 -- ललितपुर। केंद्र में मोदी सरकार के बारह वर्षीय कार्यकाल से आए बदलाव से अवगत होने के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी आज सुबह कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें कार्यों की प्रगति के साथ कानून व्यवस्था को भी परखा जाएगा। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री शनिवार देर शाम जनपद आएंगे। इसके बाद वह जाखौरा विकास खण्ड स्थित काला पहाड़ ग्राम पंचायत में सायं 7.30 से 9.00 बजे तक चौपाल लगाएंगे। इस दौरान वह किसान परिवारों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याओं को परखेंगे और उनको दूर कराने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। इसी गांव के पंचायत भवन में प्रभारी मंत्री रात्रि विश्राम करेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 2024 के बाद अब 2026 में होगी 20 सूत्री कमेटी की बैठक फिर दूसरे दिन 14 तारीख की सुबह वह ललितपुर स्थित लोक निर...