अमरोहा, अप्रैल 26 -- जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने शनिवार को नगर सीएचसी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व मलिन बस्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। साफ-सफाई समेत अन्य सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएचसी में ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, पंजीकरण कक्ष, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे रूम, पीएनसी रूम, औषधि वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। डिस्पेंसरी पर लाइन में लगे मरीजों से फीड बैक लिया। मरीजों ने बताया कि उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह व चिकित्साधीक्षक डॉ.ध्रुवेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। इसके बाद नगर पालिका के वार्ड दो होली वाला मोहल्ला की मलिन बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर संवाद किया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.