बहराइच, मई 14 -- कैसरगंज,संवाददाता। मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सीएचसी कैसरगंज पहुंचे। एक्सरे-अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों की सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। आन लाइन परचा काउंटर का शुभारम्भ किया। प्रभारी मंत्री शाही ने इमरजेन्सी वार्ड, ओ.पी.डी.,औषधि वितरण केन्द्र, सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। चिकित्सालय की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। सीएमओ डा. संजय शर्मा व अधीक्षक डा.नरेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि चिकित्सालय मे औषधियों एवं संसाधन की कमी न होने पाये। परिसर मे स्थापित मैटरनिटी विंग का भी निरीक्षण किया। मरीजों व उनके तीमारदारों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओ की जानकारी ली। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत मरीज़ों के लिए आनल...