प्रभारी मंत्री ने समाज कल्याण अधिकारी को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
मिर्जापुर, जून 15 -- मिर्जापुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआईआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त रैकिंग के आधार पर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खराब रैकिंग के लिए समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
खराब रैंकिंग में सुधार की आवश्यकता वहीं, एआईजी स्टाम्प को कारण बताओ नोटिस और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी है। प्रभारी मंत्री ने खराब रैकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने बैठक में अनुपस्थित एआईजी स्टाम्प एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.