प्रभारी मंत्री ने संगठन पदाधिकारियों से किया संवाद
बस्ती, जून 6 -- बस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बार बस्ती पहुंचे कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में कृषक संवाद किया। किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के बाद किट वितरण किया। यहां पर विभागीय अधिकारियों डीएम व सीडीओ से विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने तिलकपुर में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ किए संवाद में उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और सांगठनिक गतिविधियों को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें: प्रभारी मंत्री यह भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं का जन जन के बीच होगा प्रचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.