सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 के मेधावियों के सम्मान समारोह का लखनऊ से सीधा प्रसारण कलक्टे्रट सभागार में लोगों ने सुना और देखा। इसके बाद प्रभारी मंत्री, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन विभाग रविन्द्र जायसवाल सोनभद्र के मेधावियों को सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है तथा उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह भी पढ़ें- ...