प्रभारी मंत्री ने बिजली घर का किया उद्घाटन, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
संभल, जून 2 -- विकासखंड संभल क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड में नवनिर्मित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र का सोमवार को प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बिजलीघर शुरू होने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपकेंद्र के चालू होने से आस-पास के कई गांवों के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। ततारपुर रोड बिजलीघर को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया था। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। अब नए उपकेंद्र के संचालन से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.