हरदोई, सितम्बर 30 -- ‎‎हरदोई। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को बिलग्राम एवं निकटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव, आवागमन तथा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। बाढ़ निगरानी कक्ष राजघाट का भी निरीक्षण किया। ‎‎प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ‎उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने को कहा। यह भी पढ़ें- अतिवृष्टि से नुकसान पर राहत की कवायद, गांव-गांव प...