हाजीपुर, सितम्बर 10 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सह-प्रभारी मंत्री निशांत ने जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत एवं सहायता कार्यों में जुटे हैं तथा प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- राहत व बचाव कार्यों को पूरी संवेदनशीलता के साथ करें संचालित: मंत्रीबाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण प्रभारी मंत्...