प्रभारी मंत्री ने पौधारोपण कर युवाओं को सौंपी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चाबी
बागपत, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' महाभियान के अंतर्गत नगर के कोताना रोड स्थित शाहमल स्टेडियम में प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत चयनित 7 लाभार्थियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चाबियाँ भेंट कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होने हेतु शुभकामनाएँ दीं। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाकर रोजगार प्रदाता बनाना है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जेपीयू में चला हरित अभियान एक पेड़ मां के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.