कौशाम्बी, जून 20 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी मासूम चचेरे भाइयों की गुरुवार सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी। घटना के तीसरे दिन शनिवार को जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य आदि के साथ गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। दैवीय आपदा कोष के तहत चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नेवादा निवासी छह वर्षीय दीपांशु पुत्र राजेश कुमार व सात वर्षीय आदित्य पुत्र राकेश कुमार चचेरे भाई थे। इनके पिता मजदूरी करते हैं। गुरुवार सुबह दोनों भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- बालू भंडारण करने वाले पर पांच लाख का जुर्माना यह गड्ढा बालू का अवैध भंडारण करने वालों ने गांव की बस्ती से करीब चार सौ मीटर दूर खोदवाया था। ...