प्रभारी मंत्री ने पेश किया 12 साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड
कन्नौज, जून 13 -- कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने जिले के विकास का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में जिले में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में वार्ता करते हुए मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र में 2.20 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 994.53 करोड़ रुपये की सहायता दी गई, जबकि 66,055 किसानों का 399.42 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया। मक्का, बाजरा सहित विभिन्न फसलों की सरकारी खरीद की व्यवस्था भी की गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 14.39 हेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.