अमरोहा, मार्च 28 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने नवनिर्मित तहसील नौगावां सादात के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और कई खामियों पर नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने मुख्य भवन, हवालात, बैरक, गैराज, पम्प रूम, सीसीरोड, बाउंड्रीवाल गेट सहित, बोरिंग एवं ट्यूबवेल, बाह्य स्थल विकास कार्य, विद्युत संयोजन आदि का जायजा लिया। आवासीय भवनों के निरीक्षण में अलमारी की खराब गुणवत्ता और टूटी टाइल्स देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर इन खामियों को पूरी तरह ठीक करने के सख्त निर्देश दिए। सीसी सड़क की फिनिशिंग और लेवल सही न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सड़क का लेवल और फिनिशिंग बिल्कुल सही होना चाहिए। ...