बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन प्रभारी जनपद बांदा नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विकास भवन में आयोजित नौ दिवसीय मेले का शुभारम्भ किया। कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं का जन सामान्य में प्रचार-प्रसार करने को प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सफलतम परिवर्तनकारी उपलब्धियों के नौ वर्ष रहे हैं। कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने विभिन्न लाभकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उत्कृष्ट सेवा समूह में सूरजकली कनवारा, भारती देवी को प्र...