मोतिहारी, जून 2 -- चिरैया, निज संवाददाता । सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चिरैया प्रखण्ड के हरनरैना, परेवा व हराज नरुल्लाहपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिकारगंज स्थित महंत जयनारायण पूरी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में संयुक्त रूप से आयोजित हरनरैना व परेवा पंचायत के सहयोग शिविर में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और मोतिहारी के प्रभारी श्रवण कुमार, क्षेत्रीय विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता व शिवहर सांसद लवली आनन्द ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरनरैना पंचायत की जीविका समूह को 71 लाख रुपये का चेक मंत्री ने दिया। शिविर में मंत्री ने कहा कि अब समस्याओं के निष्पादन के लिए आपको प्रखंड, अंचल और अनुमंडल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- हर समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत में ही...