जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को निरीक्षण भवन में शासन-प्रशासन, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले की विभिन्न व्यवस्थाओं और आपदा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों में आए आंधी-तूफान से कुछ स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से किसी जनहानि की सूचना नहीं दी गई। बैठक में मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- आज आएंगे प्रभारी मंत्री, डीएम की बैठक उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी मजबूत होने पर नुकसान को काफी हद ...