अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार से कलक्ट्रेट में शुरू हुए नौ दिवसीय मेला आयोजन का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री केपी मालिक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों संग किया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी यहां दिखाया गया। डीएम निधि गुप्ता ने बीते नौ सालों में जिले को मिली बड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम संग एसपी अमित कुमार आनंद ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। जीजीआईसी, शर्मा देवी इंटर कॉलेज व सैंट मैरी विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को किट, मिनी किट प्...