औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकासखंड औरैया के कस्बा खानपुर स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि संरक्षित गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण कराया जाए तथा उन्हें भूसे के साथ पर्याप्त मात्रा में चोकर भी उपलब्ध कराया जाए। गोशाला में गोबर निस्तारण को लेकर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर गोबर की खाद उपलब्ध कराई जाए तथा वस्तु विनिमय के आधार पर भूसा प्राप्त करने की व्यवस्था की जाए। जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत तुर्कीपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तुर्कीपुर प्रथम एवं द्वितीय का भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.