मऊ, नवम्बर 26 -- मऊ , संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम तक विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश के बाद भी अपर मुख्य अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिले प्रभारी मंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए बुधवार को अपर मुख्य अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के लिए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्ती के साथ चेताया कि शासन की मंशा के अनुरुप कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम तक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों, कर-करेत्तर, राजस्व वसूली और कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.