प्रभारी मंत्री को बाढ़ में मृत सभी लोगों के परिजनों से चाहिए था मिलना
जहानाबाद, सितम्बर 10 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के किंजर गांव निवासी भाजपा नेता चंदन सिंह ने पंचायती राज विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के अरवल जिले के बाढ़ प्रभावित कुछ जगहों पर हुए दौरे को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिले में आई बाढ़ के दौरान कई लोगों ने अपनी जान गंवाई और कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। ऐसे में प्रभारी मंत्री को सभी मृतकों के परिजनों से मिलकर उनका हाल जानना चाहिए था। चंदन सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने अरवल दौरे के दौरान केवल छतोई गांव पहुंचकर मृतक शिवम कुमार के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाढ़ प्रभावित हर परिवार तक पहुंचे जरूरी सहायता : मंत्री उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिवारों से मंत्री ने मुलाकात नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.