बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग के राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने बड़ौत के कोताना रोड़ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, रसोई, लेबर रूम, एनबीएसयू और बीपीएचयू लैब का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने मौके पर लाभार्थियों से चर्चा की और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि, अस्पताल की छत पर जाले और गंदगी देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएससी अधीक्षक को दो बार टोकते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। मंत्री जसवंत सैनी ने कहा भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार किया है। हम स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर सीएमओ डा. तीर्थलाल, सीडीओ अनिल कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.