रामपुर, जून 1 -- रामपुर। सोमवार को प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर के हाथों सम्मान पाकर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों का चेहरा खिल गया। मौका था जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का, जिसका गवाह बना विकासभवन सभागार। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को भी लाइव टेलीकास्ट किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने धनराशि के चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। हाईस्कूल वर्ग में कनिष्का गंगवार, समीक्षा कुमारी, दीक्षा, प्रखर गौतम, अर्शी फातमा, नैना गंगवार, अंजनी मैथिल, अनिकेत प्रताप सिंह, अंकित, देवांश गंगवार, नव्या शर्मा एवं उवैस तथा इंटरमीडिएट वर्ग में सेजल आर्या, मनतशा, शहरीन, प्रियांशी,...