अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा। जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक शुक्रवार को दो दिवसीय जिले के दौरे पर आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री 11:45 बजे कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे गांव करनपुर सकतपुर में चौपाल कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन सीएम कम्पोजिट स्कूल करनपुर सकतपुर का निरीक्षण करेंगे। नगर पंचायत सैदनंगली में निर्माणाधीन बहुउददेश्यीय स्थल का निरीक्षण करेंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय उझारी, 25 अप्रैल की सुबह नौ बजे सीएचसी हसनपुर, सुबह दस बजे कान्हा गोशाला हसनपुर का निरीक्षण भी वह करेंगे। 11 बजे नगर पालिका हसनपुर में वार्ड नंबर दो होलीवाला मोहल्ला मलिन बस्ती का भ्रमण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...