मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मीरापुर। जनपद के भाजपा के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी का मीरापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बंगाल समेत तीन राज्यों में प्रचंड जीत की बधाई दी। सोमवार को भाजपा प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर,भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल मीरापुर के मोंटी तिराहे पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री समेत तीनों नेताओं को फूलमालाएं उनका स्वागत किया। अभिषेक चौधरी,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, अभिषेक गर्ग, अमरजीत प्रधान, प्रधुम्न शर्मा, विकास कौशिक,रूप सिंह प्रजापति, पंकज प्रधान, वरुण कपासिया, आदित्य शर्मा, अजीत तितोरिया, प्रदीप शर्मा,शुलभ रस्तौगी,संदीप शर्मा आदि शामिल रहें। य...