प्रभारी प्राचार्यो की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश
पलामू, अगस्त 10 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को प्रभारी प्राचार्यो की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पलामू जिला अंतर्गत सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राधिकृत प्रभारी प्रधानाध्यापक की सूची अद्यतन नहीं होने के कारण कार्यालय संबंधित प्रतिवेदन में कठिनाई उत्पन्न होती है। उन्होंने जिला कार्यालय से जारी विहत प्रपत्र में माध्यमिक एवं उच्च्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्राधिकृत प्रभारी प्राचार्यो का अद्यतन विवरणी पत्र निर्गत के तीन दिनों के अंदर अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.