अररिया, मई 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय बसगड़ा रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक शंभू कुमार का स्थानांतरण बीपीएससी से चयनित होकर प्रधान शिक्षक (एचटी) के रूप में प्राथमिक विद्यालय रामगंज, कुशमाहा में हो गया है। वे वर्ष 2014 में टीईटी पास कर शिक्षक बने थे और फरवरी 2022 से अप्रैल 2026 तक बसगड़ा रामपुर में अपनी सेवाएं दीं। गुरुवार को विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उच्च विद्यालय बसगड़ा रामपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा, मध्य विद्यालय झिरुआ पश्चिम के प्रधानाध्यापक कपिलदेव रज़क, पूर्व प्रमुख व पैक्स अध्यक्ष प्रदीप मेहता तथा पूर्व जिप सदस्य देवनाथ मंडल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने बीईओ का किया सम्मान,दी विदाई सभी वक्ताओं ने शंभू कुमार के चार वर्षो...