बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर। जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां बीएसए कार्यालय के नाम पर फोन कर एक महिला शिक्षिका से 40 हजार रुपये ठग लिए गए। हर्रैया सतघरवा क्षेत्र की शिक्षिका रश्मि सिंह ने बताया कि वह चिकित्सीय अवकाश पर थीं, इसी दौरान 18 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बीएसए कार्यालय से जुड़ा बताकर कॉल किया और शिकायत व निलंबन की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया। ठग ने कार्रवाई रोकने के नाम पर 40 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा, जिस पर शिक्षिका ने डर के कारण स्कैनर के जरिए रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में जानकारी करने पर ठगी का पता चला। पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...